30 सालों बाद एक ही राशि में विराजमान पिता और पुत्र, अगले 1 महीने इन तीन राशियों के जातक करेंगे मौज

ज्योतिष | शनि देव कुंभ राशि में विराजमान है और यहां पर अब सूर्य की भी एंट्री हो चुकी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 सालों के बाद पिता और पुत्र एक ही राशि में विराजमान है. 13 फरवरी के दिन कुंभ राशि में सूर्य देव ने गोचर किया था. सूर्य के इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको शनि और सूर्य की युति की वजह से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

अगले 1 महीने मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

सिंह राशि: सूर्य और शनि की युति की वजह से इस राशि के जातकों को लाभ होगा. इस राशि के लोगों की वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी. बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी इन्वेस्टमेंट मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, धन आगमन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिथुन राशि: शनि और सूर्य की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में आपको प्रमोशन के लिए कोई बड़ा टास्क मिल सकता है. सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल पर्सन की एंट्री हो सकती है, समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां को पूरा करने वाले है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मकर राशि: इस राशि के जातकों का समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्य की प्रशंसा होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.