हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, खेत में हाईटेंशन लाइन के टावर का मिलेगा मुआवजा

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है. बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने अभिभाषण में खट्टर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया, जिसका सीधा लाभ पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है. यानि सूबे के गरीब परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा कर सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं.

Farmer Kisan

हाईटेंशन लाइन के टावर का मिलेगा मुआवजा

बजट सत्र के दौरान जानकारी दी गई है कि हरियाणा सरकार द्वारा उन किसानों को मुआवजा दिए जाने के नियम हैं, जिनके खेत में हाई टेंशन लाइनों का टावर स्थापित है. इसके लिए सरकार द्वारा मुआवजा पॉलिसी अधिसूचित की गई है. इस पॉलिसी के तहत किसानों को नई हाई- टेंशन लाइन लगाने पर मुआवजा दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

बिजली मंत्री ने दी ये जानकारी

खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि के सवाल पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सदन में यह खुलासा किया. उन्होंने बताया कि टावर के बेस एरिया (यानी टावर की चारों लैग के बीच) के लिए भूमि का मुआवजा कलेक्टर रेट के 100 प्रतिशत की दर से भूमि अधिग्रहण के बिना ही दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.