12 सालों बाद हो रही वृषभ राशि में शुक्र और गुरु की युति, इन राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | देवगुरु बृहस्पति जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मई महीने की शुरुआत में ही गुरु ग्रह अपनी राशि बदलकर मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. प्रेम और समृद्धि के कारक के नाम से जाने जाने वाले शुक्र भी 19 मई के दिन वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में शुक्र के इंटर होते ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

12 सालों के बाद वृषभ राशि में गुरु और शुक्र की युति होने जा रही है, इस वजह से ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से यह युति बेहद ही खास होने वाली है, जिसे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. ग्रहों की इस स्थिति की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

इन 3 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

मेष राशि: गजलक्ष्मी राजयोग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, व्यापार में मुनाफा होगा. धन आगमन के योग बनेंगे, खर्चों पर आपको थोड़ी पकड़ बनाने की आवश्यकता है. मन खुश रहेगा, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. संतान से जुड़ी हुई कोई बड़ी खबर मिल सकती है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को भी राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी इनकम में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, घर-परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा. व्यापार की दृष्टि से शुक्र और गुरु का गोचर आपके लिए बेहद ही खास रहने वाला है.

कर्क राशि: 19 मई से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, गजलक्ष्मी राजयोग का बनना इनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.