HSSC: ग्रुप D से पहले जारी होगी ग्रुप C के पदों की चयन सूची, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए ऐलान किया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जो ग्रुप सी और डी की भर्तियां कर रहा हैं, उनमें पहले ग्रुप सी पदों की चयन सूची जारी की जाएगी. ग्रुप सी की चयन सूची जारी होने के बाद ग्रुप डी पदों की सूची जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरिट पर नौकरी देने का काम चल रहा है.

Haryana CET HSSC CET

कभी भी जारी हो सकती है सूची

उन्होंने कहा कि इस वक़्त 43,000 पदों की भर्ती चल रही है. इनमें से लगभग 10,000 की चयन सूची जारी की जा चुकी है. बचे हुए 33,000 की चयन सूची कभी भी जारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि वैसे ग्रुप डी का रिजल्ट भी तैयार हो चुका है मगर एक सुझाव आया है कि पहले ग्रुप सी का रिजल्ट जारी किया जाए ताकि ग्रुप डी के पदों पर चयनित युवा बाद में ग्रुप डी कों छोड़कर ग्रुप सी में न चले जाएं. ऐसे में एचएसएससी ने पहले ग्रुप सी का रिजल्ट निकालने का सुझाव मान लिया है.

बनाया जा रहा ग्रुप सी का एक कैडर

उनका कहना है कि पीजीटी के लगभग 7,000 पदों की भर्ती चल रही है. पुलिस सिपाही के पद भी विज्ञापित हो चुके हैं. ऐसे में बकाया रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं. CM ने विधानसभा में कहा कि ग्रुप सी का एक ही कैडर बनाया जा रहा है, जबकि ग्रुप डी का एक कैडर पहले ही है. ग्रुप डी के जो 18,000 उम्मीदवार नियुक्त हुए थे, उन्हें जिला, स्थान, विभाग दे दिया गया है. ग्रुप डी के इन कर्मचारियों का प्रमोशन भी होगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

बन चुका है भर्ती रोको गैंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए सरकार अंत्योदय भावना से काम कर रही है. इसलिए इन गरीब परिवारों को HSSC से सरकारी नौकरी में 5 और 2.5 अंक दिए हैं. जितने भी उम्मीदवार चयनित हुए हैं, उनमें लगभग आधे गरीब परिवारों के हैं. HKRN में भी इन अंकों का लाभ दिया जाता है. पर कुछ लोग इन अंकों के पीछे पड़ गए हैं. एक भर्ती रोको गैंग बन चुका है. उनका कहना है कि उनका हक मारा गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पूरा फोकस है कि संसाधनों पर पहला हक गरीबों का हो. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनको दृढ विश्वास है कि पंडित दीन दयाल अंत्योदय भावना के तहत अंतिम लाइन में खड़े परिवारों, पिछड़ों को आगे लेकर आएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.