हिसार में सूर्य नगर रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू, इन रूटों का करें इस्तेमाल;

हिसार | हरियाणा के जिला हिसार के सूर्य नगर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए गार्डर रखने का काम मंगलवार को शुरू हो गया. लोक निर्माण विभाग के अनुसार सूर्य नगर रेलवे ROB के लिए रेलवे लाइन पर गर्डर रखे जाने हैं, जिसके लिए दिल्ली से 250 टन और 450 टन वजन उठाने में सक्षम क्रेनें मंगाई गई हैं. यहां 80- 80 टन के गार्डर रखे जाएंगे. इसके बाद, आरओबी का काम पूरा हो जाएगा.

rail line

रेलवे और पुलिस विभाग को लिखा पत्र

गार्ड लॉन्चिंग के लिए रेलवे और पुलिस विभाग को पत्र लिखा गया है. एक सप्ताह तक सेक्टर 1- 4, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सूर्य नगर, शिव नगर, सूरजमल एन्क्लेव समेत अन्य कॉलोनियों के लोगों को सेक्टर 1- 4 या सेक्टर 27- 28 का रास्ता अपनाना होगा. सुरक्षा कारणों से रेलवे ने रेलवे अंडरपास को 1 सप्ताह के लिए बंद कर दिया है. रूट डायवर्जन के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 12 मार्च के बाद आरयूबी खोला जाएगा.

फरवरी 2019 में शुरू हुआ था काम

इस परियोजना पर काम फरवरी 2019 में शुरू हुआ था. शुरुआत में इस परियोजना को नवंबर 2021 तक पूरा करने का प्रस्ताव था, लेकिन लॉकडाउन और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग में देरी के कारण समय अवधि 9 महीने बढ़ाकर अगस्त 2022 कर दी गई. अगस्त 2019 में रेलवे एजेंसी को टेंडर आवंटित होने के बाद ड्राइंग पास नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सितंबर 2019 में दी थी मंजूरी

रेलवे हिस्से की ड्राइंग को सितंबर 2019 में मंजूरी दी गई थी. इसके बाद, दिसंबर 2019 में काम शुरू हुआ. टेंडर की शर्तों के मुताबिक, एजेंसी को अपने हिस्से का काम डेढ़ साल में पूरा करना है. इस प्रोजेक्ट को मई 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका. एजेंसी ने अक्टूबर तक का समय मांगा था, तब भी काम पूरा नहीं हुआ.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.