Realme 19 मार्च को भारतीय बाजारों में लॉन्च करेगी अपना नया स्मार्टफोन, होंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

गैजेट डेस्क | अगर आप भी इन दिनों नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको Realme Narzo 70 प्रो 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है. हम आपको बताएंगे कि यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा और इसमें आपको क्या लेटेस्ट फीचर मिलने वाले हैं.

Realme Narzo

Realme जल्द करेगी धमाका

कंपनी की तरफ से अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर एक टीचर भी जारी किया गया, जिसमें स्मार्टफोन को कब लांच किया जाएगा इस बारे में भी जानकारी दी गई. कंपनी की तरफ से Realme Narzo 70 प्रो 5G फोन को 19 मार्च को लांच किया जाएगा. वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में ही कंपनी भारतीय बाजारों में Realme 12 5G सीरीज को भी लेकर आई थी. ऐसे में ग्राहकों के लिए कंपनी इसी महीने दूसरा फोन भी लॉन्च करने वाली है.  कंपनी की तरफ से रियलमी Narzo 70 को लॉन्च किया जाएगा.

इस दिन लांच होगा नया स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इस फोन में कंपनी की तरफ से एक खास एयर गेस्चर फीचर दिया है. कुछ दिन पहले ही कंपनी की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार आप हैंड गेस्चर के जरिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा भी, आपको स्मार्टफोन में कई लेटेस्ट फीचर देखने को मिलने वाले हैं और यह मार्केट में मौजूद अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन को भी कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.