सिद्धू मूसेवाला फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, घर आई खुशियाँ; मां ने दिया बेटे को जन्म

चंडीगढ़ | देश- दुनिया में अपने गानों की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी माता चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है. पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया है.

Sidhu Moosewala compressed

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. साथ ही, मूसेवाला की एक तस्वीर भी उनके बगल में रखी दिखाई दे रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वाहेगुरु की मेहर से शुभदीप (सिद्धू) का छोटा भाई घर में आया है.

पिता बलकौर सिंह की तस्वीर के पीछे सिद्धू मूसेवाला की जो तस्वीर नजर आ रही है, उसपर लिखा है कि Legends Never Die यानि “लीजेंड कभी मरते नहीं.” बहरहाल उनकी मौत के दो साल बाद घर में खुशियां आई है. वहीं, इस नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी पर तमाम सोशल मीडिया फैंस उनके पिता की इंस्टाग्राम पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Balkaur Singh (@sardarbalkaursidhu)

IVF की मदद से दिया बच्चे को जन्म

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की उम्र 58 साल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने IVF तकनीक की मदद से अपनी प्रेग्नेंसी प्लान की. वहीं, सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी उनके द्वारा गाये गए हिट गानों की वजह से लोग उन्हें याद करते है. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी उनके 3 गानें रिलीज किए जा चुके है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.