ज्योतिष | ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुंभ राशि में पहले से ही शुक्र और शनि देव विराजमान है, ऐसे में शनि और मंगल का संयोग भी बन रहा है. बता दें कि यह संयोग लगभग 148 सालों के बाद बन रहा है, जिसका प्रभाव आपको सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.
कुछ राशियों को शत्रु से छुटकारा मिल जाएगा. साथ ही, अब उनका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
एक ही राशि में बन रही शनि और मंगल की युति
धनु राशि: शनि और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. यह संयोग आपके तीसरे भाव में बन रहा है. इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होने वाली है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कन्या राशि: शनि, मंगल के शुभ संयोग की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. जल्द ही, आपको कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा. अगर आपका स्वास्थ्य खराब है, तो अब आपको रोगों से भी मुक्ति मिलने वाली है. आप शत्रुओं पर विजय हासिल कर पाएंगे, किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी.
मेष राशि: मंगल और शनि के संयोग की वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है, इस समय आप काफी तरक्की करेंगे. वहीं, आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. काम- कारोबार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है. बड़े भाई और संतान को कष्ट हो सकता है, शनि और मंगल की दृष्टि आपके संतान भाव पर भी पड़ रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
