जल्द सूर्य करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, मौजूदा समय में सूर्य गुरु की राशि मीन में विराजमान है. ऐसे में सभी 12 राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जहां एक और सूर्य मीन राशि में विराजमान है. वहीं, इस महीने के अंत में यानी की 31 मार्च को सुबह 8:00 बजे रेवती नक्षत्र में भी प्रवेश कर जाएंगे.

Sun Suraj Surya

बता दें कि 13 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. इसके बाद, अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

वृषभ राशि: सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के 11वें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. वित्तीय लाभ होने के भी योग दिखाई दे रहे है, आपके जीवन में कई प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. नक्षत्र परिवर्तन भी आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, नौकरी को लेकर जल्द ही नए अवसर मिल सकते हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, आप अपने अंदर अलग ही ऊर्जा महसूस करने वाले हैं. आपका विदेश जाने का सपना भी अब पूरा हो सकता है. आपको नौकरी के संबंध में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, लेकिन इसे आपको भविष्य में काफी लाभ मिलने वाला है. व्यापार की बात की जाए, तो उसमें भी मुनाफा होता हुआ दिखाई देगा. इस प्रकार कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किसी भी चमत्कार से काम नहीं है, आपको अप्रत्याशित धन लाभ होगा. करियर में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, आप उच्च स्तर पर विकास कार्य करने वाले हैं. जल्द ही, यात्रा पर भी जा सकते हैं. धन लाभ के साथ- साथ आप बचत करने में भी कामयाब होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.