मीन राशि में होंगी शुक्र और राहु की युति, जाग उठेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | आज शुक्र ग्रह ने गुरु की राशि मीन में गोचर कर लिया है. बता दें कि इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. शुक्र के गोचर की वजह से राहु और शुक्र की युति बन जाएगी, जिस वजह से विपरीत राजयोग का भी निर्माण होगा. 24 मार्च तक यही स्थिति रहने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि राहु और शुक्र मिलकर किन राशि के जातकों का भाग्य चमकाने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

कर्क राशि: राहु और शुक्र की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है. सुख- शांति का माहौल बना रहेगा. आप अपने प्यार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, इनकम के सोर्स अब बढ़ने वाले हैं. आपको नई जब मिल सकती है.

वृषभ राशि: शुक्र और राहु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है, इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बढ़ेगा. छोटी-मोटी ट्रिप पर जाने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है, करियर में जल्द ही आपको नए टास्क मिल सकते हैं.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई बड़ी डील मिल सकती है, शुक्र और राहु की युति की वजह से इनका समय काफी अच्छा रहेगा. यात्रा पर जाने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे है. फाइनेंशियल तौर पर आपको प्रॉफिट मिलने वाला है, आपकी लाइफ में रोमांस बना रहेगा. पूजा- पाठ में भी अब आपका मन लगने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.