अंतरराष्ट्रीय शूटर की नियुक्ति पर मनोहर लाल ने कहा, किसी को एतराज़ है तो जाएं सुप्रीम कोर्ट

चंडीगढ़ । अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वजीत श्योराण की एचसीएस पद पर नियुक्ति को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सही ठहराया है. गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्ति देते हुए ज्वाइनिंग कराईं गई है. अगर नियुक्ति को लेकर किसी को कोई दिक्कत है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं. मनोहर लाल ने शून्यकाल में कांग्रेस विधायक किरन चौधरी की तरह से उठाएं गए मुद्दे का जबाव दिया.

Webp.net compress image 11

मनोहर लाल ने कहा कि एक व्यक्ति नौकरी लगता है तो उस पर विवाद हो जाता है. संबंधित विभाग के फैसला न कर पाने पर वह हाईकोर्ट जातें हैं. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट तक जा सकते हैं. हाईकोर्ट ने ज्वाइनिंग कराने का फैसला दिया, तभी विश्वजीत को ज्वाइनिंग दी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सरकार के हाईकोर्ट में केस हारने के बाद आपने सुप्रीम कोर्ट जाने की स्वीकृति दे दी थी,उस पर महाधिवक्ता ने भी हामी भरी. बाद में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय वापस , क्या गठबंधन के दबाव में लिया गया है. मुख्यमंत्री का वह बड़ा सम्मान करती है, इसलिए वह जबाब दे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.