हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री छोड़ सकते हैं JJP, सोशल मीडिया पर डाली इस पोस्ट से कयास लगने शुरू

फतेहाबाद | हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बिखराव के दौर से गुजर रही दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) को एक और बड़ा झटका लगने की संभावना दिखाई दे रही है. पार्टी के टोहाना से विधायक एवं गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री रहे देवेन्द्र बबली भी साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इसके संकेत उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर भी दिए हैं.

jjp mla

सोशल मीडिया पर पोस्ट

“जो तुझ से लिपटी बेड़ियां
समझ न इनको वस्त्र तू
ये बेड़ियां पिघाल के
बना ले इनको शस्त्र तू
तू खुद की खोज में निकल
तू किस लिए हताश है,
तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है.”

मीटिंग के बाद आगामी फैसला

देवेन्द्र बबली की इस पोस्ट के बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि वे भी जननायक जनता पार्टी को अलविदा कहने के मूड में नजर आ रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो फतेहाबाद जिले में दुष्यंत चौटाला के लिए ये दूसरा बड़ा झटका होगा. इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी साथ छोड़ चुके हैं, जो टोहाना से ही राजनीति करते आए हैं और INLD की ओर से यहां विधायक भी रहे हैं.

JJP छोड़ने के सवाल पर पत्रकारों ने जब पूर्व पंचायत मंत्री बबली से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल गेहूं कटाई व कढ़ाई का सीजन चल रहा है. इसके बाद, टोहाना की जनता, कार्यकर्ताओं व मेरे वर्करों के साथ एक मीटिंग करूंगा और जो भी फैसला इस बैठक में उपस्थित वक्ता करेंगे, वहीं फैसला लूंगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.