हिसार । महम शुगर मिल के पास गांव भैणी महाराजपुर में NH-9 पुरी तरह से जाम , 2 किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. हिसार व दिल्ली की तरफ आने जाने वाले वाहन जाम में बुरी तरह से फंसे नजर आए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से एक भैंस की मौत हो गई है. जिससे की जाम के हालात हो गए है.
गांव वालों का कहना था कि रोड़ पर कोई ब्रेकर नही होने की वजह से यहां गाडियां फुल स्पीड से आती जाती है जो हादसे की वजह बनती है. जाम इतना ज्यादा लंबा है कि एंबुलेंस तक को रास्ता बदलकर गांवों से होकर निकलना पड़ा. फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी अभी तक दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है.
