Indian Railways: किसान आंदोलन के चलते 46 ट्रेनें रद्द, 100 ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित; देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | पंजाब- हरियाणा सीमा पर शंभु बार्डर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर डटे किसानों ने भारतीय रेलवे (Indian Railways) के साथ ही यात्रियों की भी परेशानी बढ़ा दी है. फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. अब फिर 46 ट्रेनों को 3 दिन के लिए रद्द करना पड़ा है, जबकि 100 ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया गया है.

Train Railways

उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों को लुधियाना से वाया चंडीगढ़ और वाया धूरी- जाखल के रास्ते से निकाला जाएगा. कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच सफर करने वाली ट्रेन नंबर 14661, पुरानी दिल्ली- बाड़मेर तक चलेगी. ट्रेन नंबर 15211, दरभंगा से अमृतसर, अंबाला कैंट से वापस दरभंगा लौटेगी.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • पुरानी दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14033/ 14034
  • दिल्ली से सराय रोहिला, मुंबई सेंट्रल ट्रेन नंबर 22401/ 22402
  • नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12497/ 12498,
  • पुरानी दिल्ली से पठानकोट ट्रेन नंबर 22429/ 22430
  • नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12459/ 12460
  • हरिद्वार- अमृतसर ट्रेन नंबर 12053/ 12054
  • नई दिल्ली से जालंधर सिटी ट्रेन नंबर 14681/ 14682,
  • हिसार- अमृतसर ट्रेन नंबर 14653/ 14654
  • चंडीगढ़ से फिरोजपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14629/ 14630
  • चंडीगढ़- अमृतसर ट्रेन नंबर 12411/ 12412
  • नंगल से अमृतसर ट्रेन नंबर 14506/ 14505
  • चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12241/ 12242
  • एसएएस नगर मोहाली से फिरोजपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14614/ 14613,
  • अंबाला से लुधियाना ट्रेन नंबर 04503/04504
  • जाखल से लुधियाना ट्रेन नंबर 04509/ 04510
  • लुधियाना से भिवानी ट्रेन नंबर 04574
  • हिसार से लुधियाना ट्रेन नंबर 04575/ 04576
  • अंबाला से लुधियाना ट्रेन नंबर 04579
  • लुधियाना से अंबाला ट्रेन नंबर 04582
  • अंबाला से जालंधर सिटी ट्रेन नंबर 04689/ 04690
  • हिसार से लुधियाना ट्रेन नंबर 04743/ 04744
  • लुधियाना से चूरू ट्रेन नंबर 04746/ 04745
  • सिरसा से लुधियाना ट्रेन नंबर 04573 (3 मई से 5 मई तक रद्द)
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.