100 सालों के बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन 5 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | 100 सालों के बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बना रहा है. बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा और बृहस्पति की युति हो रही है, जिस वजह से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है. इस योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा दोनों अच्छे दोस्त हैं, गजकेसरी योग चंद्रमा और गुरु की युति की वजह से ही बनता है. अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashi Parivartan

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में किसी नए मित्र का आगमन हो सकता है, नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा, माता से धन प्राप्ति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. परिवार के संग आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

सिंह राशि: जल्द ही इस राशि के जातकों की नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है, वाहन सुख में भी वृद्धि होगी. कारोबार में विस्तार की योजना बनती हुई दिखाई दे रही है, घर- परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लाभ में वृद्धि होंगी. आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, घर- परिवार की सुख सुविधाओं में भी विस्तार होगा. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातक जल्द ही किसी दूसरे स्थान पर यात्रा कर सकते हैं, आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

धनु राशि: इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी, परिवार का भी आपको सहयोग मिलने वाला है. मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा, नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर आप जा सकते हैं. निवेश से भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.