ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय पर उदय और अस्त होते हैं, इसका प्रभाव भी मानव जीवन पर दिखाई देता है. इसी कड़ी में बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जल्द ही, वह वृषभ राशि में उदय होने जा रहे हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, लेकिन इस दौरान तीन राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
वृषभ राशि में उदय होंगे गुरु
वृषभ राशि: गुरु ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही उदित होने जा रहे हैं. इस समय आपने जो भी योजनाएं सोची है वह पूरी होने वाली है. वेतन में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं, आप अपने लक्षयों को प्राप्त करने के लिए भरपूर मेहनत करने वाले हैं. शादीशुदा लोगों का भी जीवन काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: गुरु ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नोवे भाव में उदय होने जा रहे हैं. इस दौरान आपकों भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. आप स्वयं कों आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. जल्द ही आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं, छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.
सिंह राशि: गुरु ग्रह के उदय होने के साथ ही इस राशि के जातकों कों लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. इस दौरान काम- कारोबार भी काफी अच्छा रहेगा. नौकरी- पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. जल्द ही, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है. नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश भी खत्म हो जाएगी, धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में भी विस्तार होगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
