ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध (Budh) इस समय मेष राशि में विराजमान है. जल्द ही, वह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. वृषभ राशि में 2 जून को बुध देव अस्त होने जा रहे हैं. बुध के अस्त होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
धनु राशि: बुध के अस्त होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, सालों से रुके हुए काम अब बनने वाले हैं. धन लाभ होने के भी प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं. सुख- शांति का माहौल बना रहेगा, बुध के शुभ प्रभाव की वजह से करियर में भी प्रमोशन मिल सकता है.
कन्या राशि: जून के महीने में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, बॉस और कलीग्स के बीच भी काफी अच्छा रिश्ता बना रहेगा. आर्थिक परेशानियां अब धीरे- धीरे समाप्त हो जाएगी, आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को बुध के अस्त होने से विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी इनकम में वृद्धि होने वाली है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे जातको को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, घर में सुख- शांति का माहौल बना रहेगा. किसी दोस्त की मदद से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
