कैथल में रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, डॉक्टर साहब की मौत

कैथल । कैथल के पाई कस्बे में एक चिकित्सक की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते हुए गोली लगने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार मृतक अजय शर्मा कैथल अस्पताल में चिकित्सक थे.

kaithal doctor death

मृतक को गोली उनकी नई बन रही दुकानों की बिल्डिंग में माथे पर लगी. जब दोपहर को वह खाने खाना घर नहीं पहुंचा तो परिवारजनों ने नई बन रही दुकानों पर जाकर देखा तो उसका शव टंकी के पास पड़ा मिला. हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

उसके माथे पर गोली लगी हुई थी. परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पूंडरी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैथल सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूंडरी पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. फिर भी इसकी जांच पड़ताल की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.