गांव के युवक के साथ भागी पत्नी, किसान ने लगाई फांसी

कैथल । पाई में दूसरे दिन भी फांसी लगाकर एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिल रही है. 1 दिन पहले भी पाई में गोली से एक चिकित्सक की मृत्यु हो गई थी. इसकी वजह से पूरा पाई शोक में डूबा हुआ था. बुधवार को पाई के एक किसान ने अपने घर में ही बनी दूध की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या को अंजाम दिया. किसान का नाम नसीब सिंह ढुल है. यह घटना करीबन 1-2 बजे के बीच की है. जब किसी ने किसान को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को खबर दी गई.

kaithal news today

तीन चार महीने पहले भाग गई थी पत्नी, तनाव में रहता था किसान

थाना प्रभारी पुंडरी तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा. शव को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है और कैथल के सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार यह किसान 3 से 4 एकड़ भूमि का मालिक है. खेती करने के साथ-साथ यह दुग्ध उत्पादों का भी कार्य करता है. यह किसान अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था और पिता जयसिंह का इकलौता बेटा था.

सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं. मृतक किसान नसीब सिंह बहुत लंबे वक्त से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था. जानकारी के अनुसार किसान नसीब सिंह की पत्नी पिछले तीन-चार महीनों से गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई थी. तब से यह किसान बहुत ही तनाव में रहने लगा था. इस किसान का एक लड़का और एक लड़की है, जो कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ते हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts