हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; यहां पढ़ें जिलों के नाम

हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ द्वारा आज 26 जून 2024 को शाम 4:10 बजे मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज गरज- चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गई है.

Barish Weather

इन जिलों में होगी बारिश

विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटों में प्रदेश के महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूँह, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद जिलों में कहीं- कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है. इसके अलावा इन स्थानों पर गरज- चमक के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आगे ऐसा रहेगा मौसम

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 30 जून से मानसून के प्रवेश करने को लेकर पहले ही पूर्वानुमान जारी किया जा चुका है. उससे पहले 26 और 27 जून को तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ प्री मानसून की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. वहीं 28 जून को भी बारिश की संभावना बताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts