UGC नेट परीक्षाओं क़े लिए नया शेड्यूल जारी, जानिए कब और किस मोड में होगी परीक्षा?

नई दिल्ली | पिछले दिनों रद्द की गई UGC नेट परीक्षा का शेड्यूल एक बार फिर से जारी कर दिया गया है. जी हां, जो उम्मीदवार नेट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनको बता दें कि परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से रद की गई यूजीसी नेट, सीएसआइआर यूजीसी नेट और एनसीईटी की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब यह परीक्षाएं नए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी.

UGC

21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी परीक्षा

यह परीक्षा 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी. पहले यह तीनों परीक्षाएं जून में होनी थीं, मगर अलग- अलग कारणों के चलते इन परीक्षाओं को रद कर दिया गया. नए शेड्यूल के मुताबिक, एनसीईटी की परीक्षा 10 जुलाई को होगी.

वहीं, यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी और सीएसआइआर यूजीसी नेट की परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच होगी. NTA ने यूजीसी नेट परीक्षा के मोड में फेरबदल कर इस बार पेन और पेपर से परीक्षा ली थी, पर अब फिर से इसे बदल दिया गया है.

18 जून को हुई थी परीक्षा

अब यूजीसी नेट की परीक्षा आनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ली जाएगी. यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को 83 विषयों के लिए हुई थी. यह परीक्षा दो चरणों में हुई थी, लेकिन बाद में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया. ऐसे में अब सब उम्मीदवार नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी कर लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.