संसद सत्र की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन बजट पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली | केन्द्र में मोदी 3.0 सरकार के गठन के बाद आगामी बजट सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा और यह 12 अगस्त तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है.

Budget Nirmla Sitaraman

23 जुलाई को पेश होगा बजट

किरेन रिजिजू ने बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करेंगी. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. बता दें कि इस बार वो बतौर वित्तमंत्री लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी.

केंद्रीय बजट 2024 की तारीखें घोषित होने के साथ ही, इस बात की काफी उम्मीदें और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार के तहत टैक्सपेयर्स के लिए कुछ लाभों की घोषणा कर सकती हैं. इसके अलावा मोदी सरकार केंद्रीय बजट में ग्रामीण आवास के लिए राज्य सब्सिडी बढ़ाने की भी योजना बना रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.