Shani Vakri: 29 जून को वक्री हो चुके हैं शनि, 15 नवंबर तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष, Shani Vakri | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 29 जून को शनि अपनी चाल में बदलाव कर चुके हैं और 15 नवंबर तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. इसका प्रभाव भी कुछ राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.

SHANI DEV

शनि ग्रह (Shani Grah) को सबसे धीमी गति से चाल चलने वाला ग्रह भी माना जाता है, ऐसे में जातकों की परेशानियां भी बढ़ जाती है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन 4 राशियों पर मेहरबान है शनि

मेष राशि: शनि के वक्री होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं. नौकरी के आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, आप ज्यादा मेहनत करने वाले हैं. वहीं, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: शनि की वक्री चाल का इस राशि के जातकों को काफी बढ़िया परिणाम मिल रहा है, इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: शनि की चाल में बदलाव से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय आपके अनुकूल है. नौकरी में भी लाभ मिलने वाला है.

कुंभ राशि: शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है, आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. मौजूदा समय में शनि देव इसी राशि में विराजमान है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.