चंडीगढ़ में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, फटाफट देखें 19 जुलाई की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पडने लगा है. फिर भी आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली, जहां 5 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी के बाद तापमान 37.3 डिग्री पर पहुंच गया जोकि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. बीते 24 घंटे के दौरान यहां 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई.

BARISH 2

अब तक हुई 154 एमएम बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में अब तक 154 एमएम बारिश दर्ज की गई है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली पर भारी इससे शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

बात करें यदि पंचकूला की तो यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग द्वारा 22 जुलाई तक यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मॉनसून सीजन को देखते हुए नगर निगम भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. जिस जगह पर जल भराव की समस्या हो सकती है, वहां पर निगम की टीमें नजर बनाए हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts