2 से 4 अगस्त के बीच हो सकता है HSSC ग्रुप C का पेपर, आयोग ने शुरू की तैयारियां

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी के ग्रुप 1, 2, 56, 57 का पेपर लेने की तैयारी पूरी कर चुका है. इन ग्रुपों का पेपर 2 से 4 अगस्त तक लिए जाने की संभावना बन रही है. इसके लिए आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. विशेष बात यह है कि इस बार आयोग शॉर्टलिस्ट करने से पहले उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच कर रहा है.

दस्तावेज जांच कर रहा आयोग

इससे पहले यह आग्रह किया गया था कि अगर उम्मीदवार बिना वेरिफिकेशन शॉर्टलिस्ट कर लिए गए और बाद में किसी उम्मीदवार का प्रमाण पत्र सही नहीं निकला तो कोई योग्य पात्र उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह जाएगा, जिसकी भरपाई नहीं हो सकेगी. ऐसे में आयोग ने अब दस्तावेज जांचने का काम शुरू कर रखा है. पुलिस भर्ती के लिए नॉलेज टेस्ट अगस्त के तीसरे हफ्ते में संभव हो सकता है. पुरुष उम्मीदवारों क़े लिए PMT चल रहा है, जिसके बाद महिला उम्मीदवारों का PMT होगा.

इन तारीखों कों पेपर संभव

इसी तरह ग्रुप डी का रिजल्ट 20 से 22 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है. पीआरटी (जेबीटी) के 1398 पदों का विज्ञापन भी 25 से 28 जुलाई के बीच प्रकाशित हो सकता है. ग्रुप 1, 2 का पेपर 2 या 3 अगस्त 2024 को लिया जा सकता है तथा ग्रुप नंबर 56, 57 का पेपर 3- 4 अगस्त को लेने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल, यह तय है कि ग्रुप 56 और 57 का पेपर एक ही शिफ्ट में होगा.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

दो शिफ्ट में नहीं होगा किसी भी ग्रुप का पेपर

यानी किसी भी ग्रुप का पेपर दो शिफ्टों में नहीं होगा. इससे नॉर्मलाइजेशन का झंझट नहीं होगा. इन ग्रुपों का पेपर लेने के लिए दस्तावेजों की जांच के बाद शॉर्टलिस्टिंग का काम होगा. उसके बाद, परीक्षा की तारीख घोषित कर दी जाएंगी. ऐसे में आयोग हर हाल में विधानसभा चुनाव से पहले भर्ती पूरी करने का पूरा प्रयास कर रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.