हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में मिल सकता है यूरेनियम, जल्द आएगी सर्वे रिपोर्ट

महेन्द्रगढ़ । देश की राजधानी से सटे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में यूरेनियम मिल सकता है. परमाणु ऊर्जा विभाग ने हेलिकॉप्टर की मदद से नारनौल व आस -पास के क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है. हालांकि सर्वे का कार्य पूरा होने के पश्चात ही पता चलेगा कि इस एरिया में यूरेनियम की क्या स्थिति है. यदि सर्वे सफल रहा तो यह केवल महेन्द्रगढ़ या हरियाणा ही नहीं अपितु देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो सकता है.

yureniyam mahendgarh

सूत्रों के अनुसार परमाणु ऊर्जा विभाग ने लगभग 15 दिन पहले जिला प्रशासन से सर्वे के लिए अनुमति मांगी थी,जिसे जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी थी. पिछले दिनों नारनौल के नजदीक जोरासी गांव के पास सर्वे का काम चला. हेलिकॉप्टर पर एक जाल लटकाया हुआ था जिसमें जमीन को अंदर से स्कैन करने के लिए हाई पावर मशीनें लगी हुई थी.

बता दें कि नारनौल की पहाड़ियों में कई प्रकार की धातुएं मिल रही है. अरावली की खेतड़ी रेंज से तांबा निकल रहा है. नारनौल की तीजो वाली पहाड़ी में पहले सोने के लिए माइनिंग की गई थी. अगर जीएसआई का सर्वे कामयाब होता है तो देश के परमाणु संयंत्रों को उर्जा मिलेगी और बिजली संकट स्थायी तौर पर दूर हो सकेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक ग्राम यूरेनियम से तीन टन कोयले के बराबर बिजली उत्पादन होता है. यूरेनियम के परमाणुओं में विशेष भट्ठी के अंदर विस्फोट कराया जाता है, जिससे जबरदस्त उर्जा उत्पन्न होती है. यही एक ग्राम यूरेनियम से उत्पन्न ऊर्जा बिजली के रूप में एक सप्ताह तक लगभग आधे प्रदेश को रोशन कर सकती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.