हरियाणा में मानसून की वापसी से मौसम हुआ खुशनुमा, आज भी इन 11 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | मंगलवार देर रात हरियाणा में मानसून एक बार फिर से एक्टिव नजर आया. सुबह होते ही पंचकूला, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में बरसात शुरू हो गई. ज्यादातर शहरों में आसमान बादलों से ढका हुआ है. आज भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

barish

आज यहां होगी बरसात

विभाग द्वारा आज प्रदेश के रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला और कालका में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं. इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं. यहां आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

कुछ स्थानों पर होगी भारी बरसात

विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से मानसूनी सक्रियता बढ़ाने की संभावना बनी हुई है. इसके प्रभाव के चलते 9 अगस्त के बीच भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts