हरियाणा पुलिस के जवान ने एकतरफा प्यार में जमकर काटा बवाल, लड़की के अपहरण की कोशिश

सोनीपत । हरियाणा पुलिस के एक सिपाही की एकतरफा प्यार में सनकी देखने को मिली. उसने हेड कांस्टेबल की बेटी का अपहरण करने की कोशिश की. शादी नहीं कराने पर वह युवती और उसके पिता को गोली मारने की धमकी दे रहा है. युवती रिश्ते में उसके बड़े भाई की साली है. उसकी शादी 25 अप्रैल को होनी है, लेकिन आरोपित सिपाही ने किसी भी सूरत में शादी नही होने देने का चैलेंज दिया है.

Rape
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है और पानीपत एसपी के कार्यालय में तैनात हैं. उनकी बड़ी बेटी का विवाह 2013 में लिवासपुर के रहने वाले संदीप से हुआ था. लेकिन ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते वह मेरे पास ही रह रही हैं. बड़े दामाद संदीप का छोटा भाई कृष्ण हरियाणा पुलिस में सिपाही है. वह मेरी छोटी बेटी प्रियंका से जबरन शादी करने पर उतारू हैं. जबकि में और मेरा पूरा परिवार इस बात के पूरी तरह से खिलाफ है.

हेड कांस्टेबल ने बताया कि कृष्ण सुबह हमारे घर पहुंचा और उसने मेरी बेटी को उठाकर ले जाने की कोशिश की. बेटी के विरोध करने पर उसने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई. उसने मुझे व मेरी बेटी को गोली मारने की धमकी भी दी. कृष्ण के जाने के बाद उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति घर पहुंचे और लड़की की शादी कही पर नहीं होने देने की धमकी देने लगें. इस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की,तब वह घर से भाग गए.

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिक़ायत पर कृष्ण कुमार, उसके भाई संदीप, मां किताबों देवी और ग्रामीण कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मुरथल थाना के एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिक़ायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता की शादी तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी. किसी को भी शादी में खलल डालने की अनुमति नहीं होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.