9 अक्टूबर से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय, 4 फरवरी तक करेंगे मौज

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख- सौभाग्य, धन- संपदा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जल्द ही, गुरु ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं, गुरु ग्रह को एक राशि में दोबारा से आने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

जल्द गुरु ग्रह करेंगे अपनी चाल में बदलाव

अब गुरु 12 सालों के बाद वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और मार्गी गति से चल रहे हैं. 9 अक्टूबर को गुरु ग्रह वृषभ राशि में उल्टी चाल से चलना शुरू कर देंगे और 4 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. गुरु की इस चाल की वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

9 अक्टूबर से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय 

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है, गुरु के वक्री होने से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. धन लाभ होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं, समाज में मान- सम्मान मिलेगा. कार्य क्षेत्र में सभी आपके काम की सरहाना करेंगे, घर में भी सुख- शांति का माहौल बना रहेगा.

कर्क राशि: गुरु इस राशि के एकादश भाव में उल्टी चल चलेंगे, ऐसे में इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम भी अब पूरे हो जाएंगे, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. सभी इच्छाएं अब पूरी हो सकती है, व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि: गुरु के वक्री होने के साथ ही इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. व्यापार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले हैं, लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.