हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब प्राइवेट बसों में भी फ्री बस पास होंगे मान्य

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब 150 किलोमीटर तक की दूरी तक मुफ्त बस पास बनवा सकेंगे. पहले छात्रों को पास के लिए भुगतान करना होता था. वहीं, छात्राओं को पहले से ही बसों में मुफ्त यात्री की सुविधा मिली हुई है.

PRIVATE BUS

निःशुल्क बस पास की सुविधा

बता दें कि रोजाना शिक्षण संस्थानों में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं. इन स्टूडेंट्स के आवागमन का साधन हरियाणा रोडवेज बसें और अन्य वाहन हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार ने छात्राओं के साथ छात्रों के लिए भी फ्री बस पास की सुविधा शुरू कर दी है. पहले यह सुविधा 60 किलोमीटर तक की थी, जिसे अब बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर दिया गया है. छात्रों के लिए भी फ्री बस पास बनाने की सुविधा शुरू हो गई है. राज्य सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा गांव से शहर पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स को होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

निजी बसों में भी कर सकेंगे यात्रा

यह बस पास रोड़वेज बसों के साथ- साथ सहकारी समिति की बसों में भी मान्य होंगे. इसको लेकर हरियाणा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिला परिवहन सचिव को पत्र लिखकर सहकारी समिति की बसों में पास मान्य करवाने के निर्देश दिए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.