हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शेड्यूल में बदलाव, अब इस तारीख को होगी वोटिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव कर दिया है. सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने मतदान की तारीख में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा था.

ECI Chief Election Commissioner Rajiv Kumar

अब इस तारीख को मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अब 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को होगा. वहीं, रिजल्ट 4 अक्टूबर की जगह पर अब 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा. यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा कि बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परम्पराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरू जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.