दिल्ली में अब महंगी प्याज से जल्द मिलेगा छुटकारा, अगले सप्ताह से कर सकेंगे सस्ते दामों पर खरीद

नई दिल्ली | आसमान छूती प्याज की कीमतों (Onion Rate) के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सरकार द्वारा अब सस्ती दरों पर प्याज दिए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है. बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार द्वारा ₹35 किलो प्याज उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन उसमें कुछ समय लगेगा. इस विषय में जानकारी देते हुए नेफेड ने बताया था कि सोमवार से राजधानी में नेफेड स्टोर और मोबाइल वैन के अतिरिक्त मर्डर डेयरी और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सस्ती दरों पर प्याज खरीदा जा सकेगा.

onion

सोमवार से बिकेगी सस्ती प्याज

वहीं, बृहस्पतिवार को उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्याज से भरी वैन को रवाना किया था. कुछ स्थानों पर शुक्रवार को प्याज बेच गए, लेकिन ऐसी भी जानकारियां सामने आई कि पटेल चौक और रोहिणी सहित कई इलाकों में प्याज की बिक्री नहीं हो पाई. नेफेड के निदेशक अशोक ठाकुर ने जानकारी दी कि राजधानी में सोमवार से सभी निर्धारित जगहों पर सस्ते दामों पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

शुरू की जाएंगी 10 से अधिक मोबाइल वैन

दूसरी तरफ एनसीसीएफ के स्टोर के अलावा नेफेड 10 से अधिक मोबाइल वैन की शुरुआत करने वाला है. इसके अलावा, मदर डेयरी और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी बिक्री को लेकर बातचीत चल रही है. निर्देशक का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई कोटा तय नहीं किया गया है कि किस जगह कितनी मात्रा में प्याज बेच जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts