साल 2025 की शुरुआत में शनि देव करेंगे मीन राशि में गोचर, चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ऐसे में बता दें कि शनि देव (Shani Dev) एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 30 साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. मौजूदा समय में शनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 2025 की शुरुआत में मीन राशि में भ्रमण करने वाले हैं. शनि के इस गोचर की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Shani Dev 1

चमकेगा इन 3 राशि के जातकों का भाग्य

मिथुन राशि: शनि देव का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहता है, इस दौरान आपको काम कारोबार में तरक्की मिलने वाली है. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, जो लोग नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं उन्हें भी विशेष लाभ मिलने वाला है. कारोबार का विस्तार होगा, नौकरी- पेशा लोगों के भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर काफी शुभ रहने वाला है, यह गोचर आपकी राशि से 9वें भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है, यदि आप विदेश जाकर शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृषभ राशि: यह गोचर आपकी कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है, इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. भौतिक- सुखों में वृद्धि होगी, धन संचित करने में भी आप कामयाब रहेंगे. साथ ही, इस समय आपको निवेश से लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.