Rule Change From 1 October: एक अक्टूबर से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, Rule Change From 1 October | आमतौर पर हर महीने की एक तारीख से सरकार द्वारा नए नियम लागू किए जाते हैं. इनमें से कुछ परिवर्तन हमारे लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि कुछ परिवर्तनों से हमारी जेब हल्की होती है. इसी तर्ज पर 1 अक्टूबर से भी कुछ नए बदलाव होने वाले हैं. इन बदलावों के बाद आपकी रसोई और जेब समेत बाकी पहलुओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है. अगले महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड के नियम, PF और सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े नियमों में परिवर्तन देखने को मिलेगा.

Change

LPG सिलेंडर

इस सूची में सबसे पहले एलपीजी सिलेंडर को शामिल किया जा सकता है. हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दामों की घोषणा की जाती है. अबकी बार भी अक्टूबर महीने की पहली तारीख को दाम अपडेट किए जा सकते हैं. पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है. हालांकि, त्यौहारी सीजन को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अबकी बार भी जनता पर महंगाई का बोझ ना डाला जाए.

हवाई ईंधन

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों द्वारा फ्यूल के दामों में भी संशोधन किया जाता है. CNG/ PNG के दाम भी पहली तारीख को ही घटते- बढ़ते हैं. इस महीने हवाई ईंधन के दामों से राहत मिली थी. आगामी 1 अक्टूबर को इनके दामों में क्या बदलाव आता है, यह भी देखने वाली बात रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

क्रेडिट कार्ड

निजी सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC अपने ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने वाला है. सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बैंक कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम में परिवर्तन करने वाला है. इसके तहत, स्मार्ट बॉय प्लेटफार्म पर एप्पल प्रॉडक्ट के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रॉडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक के लिए सीमित किया गया है.

सुकन्या समृद्धि योजना

अगला परिवर्तन सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा हुआ है. 1 अक्टूबर से नए नियमों के तहत, बेटियों के सिर्फ कानूनी अभिभावक ही अकाउंट को संचालित कर पाएंगे. अगर किसी बच्ची के अभिभावक कानूनी नहीं है, तो उसे अपने अकाउंट को अपडेट करवाना होगा. नहीं तो इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है.

PPF अकाउंट

आखिरी बदलाव पीएफ से जुड़ा हुआ है. 1 अक्टूबर से नए नियमों के तहत एक से ज्यादा पीपीएफ अकाउंट वालों पर सख्ती बरती जानी तय है. इसके अलावा, पोस्ट सेविंग अकाउंट ब्याज का भुगतान अब तब होगा जब वह इसके लिए योग्य नहीं हो जाता. कुल मिलाकर कोई नाबालिक जब तक बालिग़ नहीं हो जाता, तब तक वह पोस्ट सेविंग अकाउंट ब्याज का भुगतान नहीं ले पाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts