त्योहारी सीजन पर 50 रूपए तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें अब नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को त्योहारी सीजन पर महंगाई की एक और डोज दी गई है. अक्टूबर यानि इसी महीने में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्यौहार आ रहें, तो जाहिर सी बात है कि घरों और संस्थानों में गैस सिलेंडर की जरूरत बढ़ेगी, लेकिन 1 अक्टूबर यानि आज से गैस सिलेंडर महंगा हो गया है.

Gas Cylinder

महंगा हुआ गैस सिलेंडर

अक्टूबर महीने के पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोलियम तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के रेट में करीब 50 रूपए की वृद्धि की गई है. हालांकि, गृहणियों के लिए खुशखबरी है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

यह भी पढ़े -  दुनिया का इकलौता रहस्यमयी समुद्र, जिसका कोई किनारा नहीं; मिट्टी में नहीं उगते यहां के घास

बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 48.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 1740 रुपए और 1692.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं. वहीं, चेन्नई और कोलकाता में 48 रूपए की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट क्रमशः 1903 रूपए और 1850.50 रूपए हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.