हरियाणा में आज से धुंध का आगाज, लुढ़का पारा; जानें अगले 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में मौसम नए- नए रंग दिखा रहा है. अक्टूबर के महीने में जून- जुलाई जैसी गर्मी का एहसास होने लगता है तो कभी ठंड महसूस होने पर पंखे तक बंद करने पड़ रहे हैं. ऐसा मौसम बीमारियों को भी न्यौता देता है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को भी आसमान साफ रहने का अनुमान बताया है.

Cold Weather Mausam

29 अक्टूबर तक रहेगा मौसम साफ़

IMD चंडीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है. इस बीच तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. ज्यादातर जिलों में गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. बात करें अगर न्यूनतम तापमान की तो वह 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. कल 25 अक्टूबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

प्रदूषण से हेल्थ एमरजैंसी के हालात

प्रदेश के 10 शहरों में AQI 300 और तीन जिलों में AQI 400 को पार कर गया. प्रदेश में प्रदूषण से हेल्थ एमरजैंसी जैसे हालात बने हुए हैं. एम्स के पूर्व डायरेक्टर का कहना है कि प्रदूषण के चलते कोविड से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति बन चुकी है. पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में 198 जगह पर पराली जलाने के मामले दर्ज़ हुए हैं, जबकि पूरे हरियाणा में ऐसे 680 मामले दर्ज किए गए. डॉक्टरों का मानना है कि अगर किसी जगह AQI 500 से ऊपर है तो इसका मतलब यह है कि ऐसी हवा में सांस लेना एक दिन में 25 से 30 सिगरेट पीने के बराबर है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts