हरियाणा में पुलिसकर्मियों की बदल जाएगी यूनिफॉर्म, जानें अब क्या होगा नया ड्रेस कोड

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुलिसकर्मी अब अलग- अलग ड्रेस कोड में दिखाई देंगे. जिला पुलिस कार्यालय से लेकर थानों व चौकियों में तैनात जवानों की वर्दी में फेरबदल किया जा रहा है. अभी तक वर्दी के हिसाब से अधिकारियों व जवानों की पहचान होती थी, लेकिन अब इसमें परिवर्तन किया गया है.

POLICE

टोपी के रंग में बदलाव

जिला मुख्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों की टोपी के रंग में बदलाव से लेकर कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं. रैंक के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है और अब इसी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं कि यह अधिकारी व कर्मचारी अब नई वर्दी के साथ जिला मुख्यालय, थानों व चौकियों में दिखाई देंगे.

खास बात यह है कि जिलों में तैनात सभी निरीक्षक से सहायक उपनिरीक्षक तक के कर्मचारी नीले रंग की बैरट कैप नहीं पहनेंगे. DGP द्वारा 28 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया गया है और 1 सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करना होगा यानि नवंबर महीने की शुरुआत में पुलिसकर्मी नए ड्रेस कोड में दिखाई देंगे.

ये होगी नई ड्रेस

डीजीपी द्वारा जारी आदेश के तहत, जिला मुख्यालय पर तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, जो लोअर अथवा इंटर स्कूल पास हैं, उनको खाकी रंग की पी- कैप व खाकी रंग की सीटी डोर पहननी होगी.

इसी तरह हेड कांस्टेबल खाकी रंग की बेल्ट, कैप व खाकी रंग की सीटी डोरी पहनेंगे. इसके अलावा, कार्यालय से ट्रांसफर के बाद यदि बतौर इनवेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) तैनात होते हैं तो वे काले रंग की बैरेट कैप अथवा खाकी रंग की पी- कैप व काले रंग की सीटी डोरी पहनेंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

जिला मुख्यालय पर तैनात क्लेरिकल स्टाफ व एनजीओ खाकी रंग की पी- कैप व खाकी रंग की सीटी डोरी तथा हेड कांस्टेबल खाकी रंग की बैरट कैप व खाकी रंग की सीटी डोर पहनेंगे.

थाना- चौकियों में होगी यह वर्दी

थाना और चौकियों में तैनात कर्मचारियों के लिए भी रैंक के हिसाब से वर्दी में फेरबदल किया गया है. इसके तहत, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक व हेड कांस्टेबल, जो लोअर अथवा इंटर स्कूल पास हैं, IO नहीं हैं, वे खाकी रंग की बैरट कैप/ पी- कैप व खाकी रंग की सीटी डोर पहनेंगे. इसके अलावा, उक्त कर्मी जो लोअर अथवा इंटर स्कूल पास नहीं हैं, खाकी रंग की पी-कैप व बैरट कैप तथा खाकी रंग की सीटी डोरी पहनेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.