हरियाणा के इन जिलों को मिलेगा नए फोरलेन एक्सप्रेसवे का लाभ, CM ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का ऐलान

कुरुक्षेत्र | हरियाणा में जल्दी ही पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. इसके अलावा, कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाए जाने की परियोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा. सोमवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत और धन्यवाद समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ- साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को मान लिया गया है.

Fourlane Highway

हजारों करोड़ की परियोजनाओं को किया जाएगा पूरा: CM सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई हजार करोड रुपए की परियोजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद जनता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते ही प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. इसलिए हमें मिलकर लाडवा को विकास के पंख लगाने हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

मेट्रो और लोकल ट्रेनों का भी होगा विस्तार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेट्रो और लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा. इसके अलावा, बहुत सी सड़क परियोजनाओं और बाकी परियोजनाओं को भी शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts