हरियाणा के इस पुलिस थाने को मिला सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का अवार्ड

करनाल । हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी पुलिस थाने को वर्ष 2020 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तरावड़ी पुलिस थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020 का प्रमाण पत्र जारी किया गया.

karnal trawari police station news

तरावड़ी पुलिस स्टेशन बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन 

डीजीपी मनोज यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर साल सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है. जिसमे देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के अतिरिक्त राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है. इसमें तरावड़ी पुलिस स्टेशन को भी शामिल किया गया है. वही डीजीपी द्वारा पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों को भी सराहा गया.

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया है. इस रैंकिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है. हाल ही में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन और आरटीसी भोंडसी को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी चुने जाने पर  केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.