दिल्ली में सराय काले खां बस अड्डे का बदला गया नाम, अब ये होगी नई पहचान

नई दिल्ली | भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर भारत सरकार (Central Govt) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दिल्ली में सराय काले खां ISBT चौक अब बिरसा मुंडा चौक कहलाएगा. सरकार ने सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बदलने की घोषणा की है. केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी जानकारी दी है.

Webp.net compress image 6

मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि अब आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा. इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे.

देशभर में मनाई जा रही जयंती

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है और देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

भगवान के रूप में पुजते है आदिवासी

बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेम पूर्वक भगवान का दर्जा देते हैं. उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.