28 नवंबर को गुरु का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन राशियों के लिए अच्छा समय, कारोबार में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष | बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु एक राशि में तकरीबन 1 साल तक विराजमान रहते हैं. इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है. आने वाली 28 तारीख को वह नक्षत्र परिवर्तन (Guru Nakshtra Parivartan) करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

जल्द गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति 28 नवंबर को दोपहर 1:10 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. साल 2025 में 10 अप्रैल तक वह इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. ऐसे में गुरु के इस नक्षत्र में रहने से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आकाश मंडल में 27 नक्षत्र होते हैं, जिसमें से रोहिणी चौथ नक्षत्र है. इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है और राशि वृषभ है.

28 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

सिंह राशि: गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके 12 भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी तलाश पूरी हो सकती है, विदेश में नौकरी की चाहत रख रहे जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है.

कर्क राशि: गुरु इस राशि के भाग्य भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी. समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी हो जाएगी. भाई- बहन और गुरु का भी आपको पूरा साथ मिलने वाला है.

धनु राशि: गुरु ग्रह इस राशि के छठे भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 28 नवंबर से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा और 10 अप्रैल तक आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आप भविष्य को लेकर भी कई प्लान बनाने वाले हैं, आपको इसमें लाभ भी मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.