शुक्र जल्द करेंगे मकर राशि में प्रवेश, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन- ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. दैत्य के गुरु के नाम से जाने वाले शुक्र 26 दिन बाद राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इस समय शुक्र धनु राशि में विराजमान है और अगले महीने की शुरुआत में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 2 दिसंबर को सुबह 12:05 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और फिर 28 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन- किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.

Rashi Parivartan

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, शुक्र इस राशि के 12 भाव में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ने वाला है, धार्मिक यात्राओं से आपको भविष्य में लाभ मिलने वाला है.

मकर राशि: शुक्र इस राशि के पहले भाव में प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने वाली है, व्यापार में आपको लाभ मिलने वाला हैं. भाग्य का इस दौरान आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: शुक्र के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी अब एक-एक करके समाप्त हो जाएगी. आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, नौकरी में भी आपको बेहतरीन अवसर मिलेंगे. व्यापार क्षेत्र में खूब मुनाफा मिलने वाला है, सट्टेबाजी के द्वारा धन कमाने में आपको सफलता मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान भी आप बना सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.