शनि के मार्गी होने से बढ़ी इन तीन राशि के जातकों की परेशानियां, हो सकता है आर्थिक नुकसान

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता है.

Shani Dev 1

15 नवंबर को शनि कुंभ राशि में मार्गी हुए थे. इस दौरान कई राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

संभल कर रहे इन राशियों के जातक

सिंह राशि: शनि के मार्गी होने की वजह से इस राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, अन्यथा रिश्तो में दरार पड़ सकती है. पैसों को भी फिजूल खर्च न करें, आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि: शनि के मार्गी होने का प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी दिखाई दे रहा है, आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती हुई दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य का भी आपको विशेष ध्यान रखना होगा, आने वाले कुछ दिन आप कोई भी फैसला ले काफी सोच -समझकर ले.

मीन राशि: इस राशि के जातकों पर मौजूद समय में शनि की साढ़ेसाती चल रही है, शनि के मार्गी होने की वजह से करियर में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको इस दौरान कार्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.