Jio ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा, लॉन्च किया 601 रूपये का नया वाउचर पैक

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको रिलायंस जियो में शामिल किए गए एक खास तरह के रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. वैसे तो कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, लेकिन हाल ही में कंपनी की तरफ से इस लिस्ट में 601 रुपए के एक डाटा पैक को ऐड किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Jio

Jio ने लॉन्च किया नया वाउचर प्लान

रिलायंस जियो के 601 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान को कंपनी की तरफ से हाल ही में लॉन्च किया गया है. यह एक डाटा वाउचर प्लान है, जिसका सभी प्रीपेड यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि यह डाटा वाउचर प्लान है, तो स्पष्ट है कि इसमें आपको कॉलिंग, SMS जैसे दूसरे बेनिफिट्स का लाभ नहीं मिलने वाला है. आप किसी भी प्लान के साथ इस रिचार्ज प्लान को एक्टिव कर सकते हैं. जरूरी है कि इसके लिए आपके पास एक्टिव बेस प्लान हो.

इस प्रकार उठाएं लाभ

यह डाटा वाउचर प्लान 1 साल तक का अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रहा है. यह अलग- अलग 12 डाटा वाउचर सेट में आने वाला है, आप माइजियो ऐप पर जाकर इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं. इसके बाद, आपको 51 रुपए के 12 रिचार्ज मिलेंगे. इन सभी वाउचर में आपको अनलिमिटेड डाटा का भी लाभ मिलने वाला है, इस वाउचर को आप माइजियो ऐप में माय वाउचर क्षेत्र से आसानी से रिडीम कर पाएंगे. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जिन भी यूजर्स ने डेली 1.5 जीबी डाटा या इससे ज्यादा का प्लान एक्टिव करवाया है, उन्हें ही इस वाउचर प्लान का लाभ मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.