साल 2025 में बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन तीन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, जल्द ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी. नए साल के मौके पर देवों के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति भी अपनी चाल (Guru Rashi Parivartan) में बदलाव करने वाले हैं. मौजूदा समय में बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री अवस्था में है और फरवरी 2025 में वह अपनी चाल में बदलाव करेंगे.

Rashi Parivartan

गुरु के मार्गी होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को भाग्य का विशेष साथ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: गुरु के मार्गी होने की वजह से इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, बृहस्पति आपकी राशि के धन और वाणी भाव में सीधी चाल चलने वाले हैं. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, खासकर लेखन कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

वृषभ राशि: गुरु का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में मार्गी होने वाले हैं जिस वजह से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, शादीशुदा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. परिवार में सुख- शांति का माहौल बना रहेगा.

कर्क राशि: गुरु का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, गुरु आपकी राशि से लाभ स्थान पर मार्गी होने जा रहे है. ऐसे में आपकी इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. सीनियर्स और साथियों का भी आपके सहयोग मिलने वाला है, शेयर बाजार में निवेश करने से विशेष लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.