गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. अगर आप भी शॉर्ट टर्म वैलिडिटी की बजाय लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है.
Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज
आज हम आपको जियो के 479 रूपये वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती. जियो के इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, आप माइजियो ऐप और जियो पोर्टल पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
एक ही प्लान में मिल रहे ढेरों बेनिफिट्स
माइजियो ऐप और जियो पोर्टल पर आपको प्रीपेड सेगमेंट में वैल्यू कैटेगरी के अंदर यह रिचार्ज प्लान दिखाई दे जाएगा, इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है यानी कि आपका रिचार्ज प्लान करीब 3 महीने तक चलने वाला है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा आपको लोकल और एसटीडी कॉल का भी लाभ मिलता है.
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 6GB डाटा एक्सेस मिलता है. वही इस रिचार्ज प्लान में आपको 1000 SMS का लाभ भी मिल रहा है अगर आपको भी ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है और कॉलिंग के लिए ही रिचार्ज करवाना होता है, तो जियो का यह रिचार्ज प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा.
