ज्योतिष | शनि ग्रह को काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है जो सबसे धीमी गति से चाल चलने के लिए जाने जाते हैं. शनि की राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) का प्रभाव लंबे समय तक सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जिन राशि के जातको पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हे रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता. शनि इकलौते ऐसे ग्रह है जिनके पास शनि की साढ़ेसाती और ढैया का हक है.
शनि की महादशा 19 सालों तक चलती है, जो ग्रहों में सबसे धीमी महादशा है. शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते है. शनि की महादशा होने की वजह से कई राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. शनि नौकरी में परेशानी, शिक्षा, शारीरिक समस्या, बुरी आर्थिक स्थिति, कोर्ट- कचहरी से लेकर शत्रुओं से परेशानी तक का सामना करना पड़ सकता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शनि की महादशा का किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल रहा है.
इन राशियों पर मेहरबान है शनिदेव
कन्या राशि: शनि इस राशि के पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और छठे भाव के स्वामी है. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, शनि देव की कृपा से आपको विशेष लाभ मिलेगा. लेखन क्षमता से आप हर किसी की बोलती बंद कर सकते हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
तुला राशि: शनि इस राशि के चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी होकर योग कारक ग्रह है. ऐसे व्यक्ति स्वाभिमानी होने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी भी होते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. मानसिक स्थिति भी काफी अच्छी होने वाली है.
धनु राशि: इस राशि में शनि महाराज दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी है, अब इस राशि के जातकों को अब अपने कर्मों का फल मिलने वाला है. शनि की महादशा चलती है तो सुख और उत्तम फल की प्राप्ति होती है और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह काफी अच्छा करते है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
