क्या हरियाणा में रहेगा शनिवार और रविवार को लॉकडाउन? जाने क्या है सच्चाई

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है. हरियाणा सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार एक के बाद एक बड़े बड़े फैसले ले रही है. देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोक डाउन भी लगाया गया है.

Lockdown

सोशल मीडिया पर कुछ फेक पोस्ट डाले जा रहे हैं जिनके अनुसार हरियाणा में शनिवार और रविवार को 2 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात बताई जा रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही लॉकडाउन की खबर बिल्कुल गलत है. शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की झूठी खबर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और जनसाधारण को भ्रम में डाला जा रहा है.

परंतु हम आपको बता दें कि हरियाणा में शनिवार और रविवार को कोई लोक डाउन नहीं है. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर पूर्ण रूप से गलत है. इसलिए ऐसी पोस्ट पर ध्यान ना दें, किसी भी ऐसी पोस्ट को इग्नोर करें. हरियाणा में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts