बिज़नस डेस्क, Sanathan Textiles IPO GMP | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. टेक्सटाइल कंपनी सनातन टेक्सटाइल का आईपीओ कुछ दिन पहले ही ओपन हुआ था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले दो दिनों में यह शेयर 1.43% तक ही भरा है. आज इस आईपीओ में बोली लगाने का निवेशकों के पास अंतिम मौका है. अगर आप भी किसी ऐसे कंपनी के आईपीओ की तलाश कर रहे हैं जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिले, तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं.
आज है निवेशकों के पास अंतिम मौका
सनातन टेक्सटाइल के आईपीओ मे निवेदक आज 23 दिसंबर तक ही बोली लगा सकते हैं, निवेशको को चार दिन का समय दिया गया था। जबकि मौजूदा शेयरधारक 150 करोड रुपए की मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए सेल करेंगे. ग्रे मार्केट में भी इस कंपनी का आईपीओ 14% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है.
NSE के आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में इस आईपीओ को एक करोड़ 26 लाख 22950 शेयरों की पेशकश के मुकाबले एक करोड़ 80 लाख 43 हजार 86 शेयरों की बोलियां मिली. ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ 14% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, आज शेयर की कीमत 41 रुपए पर व्यापार कर रही है.
कम से कम 1 लॉट में करना होगा निवेश
अगर ग्रे मार्केट का अनुमान सही साबित हुआ, तो सनातन टेक्सटाइल शेयरों की अपर प्राइस 321 रुपए से लेकर 361 रुपए तक भी जा सकती है. निवेशकों को कम से कम एक लॉट यानी की 46 शेयरों में निवेश करना होगा. अपर प्राइज बैंड के अनुसार एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14,766 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे.
जानकारी देते हुए बताया गया कि सनातन टेक्सटाइल आईपीओ के जरिए जितनी भी रकम इकट्ठा की जाएगी, उसमें से 160 करोड रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए वही 140 करोड रुपए का इस्तेमाल सब्सिडियरी कंपनी सनातन Polycot में निवेश करने के लिए किया जाएगा.
