Mamata Machinery IPO GMP: इस कंपनी के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, यहाँ चेक करें ताजा जीएमपी

बिज़नस डेस्क, Mamata Machinery IPO GMP | ममता मशीनरी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निगम निवेशकों के बीच काफी पॉप्युलर हो रहा है, इस कंपनी का आईपीओ 19 दिसंबर को ओपन हुआ था आज इसमें निवेश करने का अंतिम दिन है. अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. मजबूत मांग की वजह से भी इस कंपनी के आईपीओ की ग्रे मार्केट प्रीमियम में भी तेजी देखने को मिल रही है.

Share Market 3

इस कंपनी का आईपीओ करेगा निवेशको को मालामाल

ममता मशीनरी के शेयर ग्रे मार्केट में काफी तेजी से व्यापार कर रहे हैं, कहा जा रहा है कि यह शेयर 263 रुपए की कीमत से ज्यादा पर व्यापार कर रहे हैं, जो 107 परसेंट से अधिक है. बाजार के जानकार भी इन्वेस्टर्स को इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की सलाह दे रहे है. एक सप्ताह के अंदर ही आपका पैसा डबल हो जाएगा. अब तक ममता मशीनरी आईपीओ को कुल 37.75 गुना सब्सक्राइब किया गया है.

आज निवेश की अंतिम तिथि

आईपीओ को 19. 54 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है, जबकि ऑफर में केवल 51.78 लाख शेयर ही शामिल है. निवेशकों को इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने के लिए चार दिनों का समय दिया गया था, 19 तारीख से इस कंपनी के आईपीओ की शुरुआत हुई थी जो आज समाप्त हो रहा है. आईपीओ प्राइस लिमिट 230 से 243 रुपए प्रति शेयर रखी गई है.

27 दिसंबर को होगी लिस्ट

कंपनी की तरफ से इस आईपीओ के जरिए तकरीबन 180 करोड रुपए जुटाने का टारगेट रखा गया है, जो पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल से ही संबंधित है. आईपीओ के अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी कल यानी की 24 तारीख से शुरू हो जाएगी और 27 तारीख तक इसकी लिस्टिंग भी हो जाएगी. वैल्यूएशन के हिसाब से 243 रुपए के ऊपरी मूल्य सीमा पर यह मुद्रा 598 करोड़ के मार्केट कैप की मांग कर रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.